{"_id":"5aac0c6f4f1c1b8f778b5e0a","slug":"71521224815-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित रस्सगुल्ले बेचने वाले दुकान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूषित रस्सगुल्ले बेचने वाले दुकान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर । जिस दुकान के रसगुल्ले खाकर बच्चे बीमार हुए थे उसे दुकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने दुकान स्वामी को दबोचकर उसका चालान कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान में रखी 50 किलो मिठाई नष्ट करा दी है। रसगुल्लों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
बिजनौर के मोहल्ला बुखारा में बृहस्पतिवार को फुरकान के बेटे के खतना हुई थी। खतना के दौरान हुए कार्यक्रम में मोहल्ला बुखारा में स्थित अक्शा स्वीट सेंटर से देर शाम रस्सगुल्ले खरीदकर बांटे गए थे। रस्सगुल्ला खाने वाले सभी बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। करीब 35 बच्चे दूषित रसगुल्ले खाने से बीमार हो गए। बच्चों का शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। परिजनों ने दुकान के सामने हंगामा किया। नया मछली बाजार निवासी उमर ने दुकान स्वामी जाकिर उर्फ जकी के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दुकान स्वामी को दबोचकर उसका चालान कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर दुकान पर रखी 50 किलो मिठाई मौके पर ही नष्ट करा दी ।