फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शव को दफनाने को लेकर रोष

शव को दफनाने को लेकर रोष

Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शव को दफनाने को लेकर रोष
शव दफनाने पर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन

किरतपुर। गांव भनेड़ा में विवादित रामनवमी स्थल पर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर रोष फैल गया। इस मामले को लेकर दोनों समुदाय के लोगों के एकत्र होने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

गांव में रामनवमी स्थल के निकट शव को दफनाने को लेकर पुराना विवाद है। इसको लेकर पहले भी कई बार दोनों समुदाय के बीच विवाद होता रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद शिया समुदाय के कुछ लोग वकार हैदर के शव को दफनाने के लिए उक्त स्थल पर कब्र खोदने पहुंचे। इसका पता चलने पर दूसरे समुदाय के लोग वहां एकत्र हो गए तथा कब्र खोदने का विरोध करने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही पुलिस फोर्स के वहां पहुंचे। एसडीएम पंकज वर्मा, सीओ अरुण कुमार भी गांव पहुंच गए। दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को बैठाकर समझौता वार्ता शुरू कराई। इसमें एक पक्ष से अल्ताफ हुसैन, रजी हैदर, मीश्म अब्बास, जमाल हैदर और दूसरे पक्ष से भाजपा ब्लाक अध्यक्ष दयानंद शर्मा, डॉ. कैलाश शर्मा, शेर सिंह सैनी, पूर्व ग्राम प्रधान विजयपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed