फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चुनावी रंजिश को लेकर हुए संघर्ष में 17 लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम

चुनावी रंजिश को लेकर हुए संघर्ष में 17 लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम

Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर हुए संघर्ष में 17 लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम
17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शेरकोट। पुलिस ने मोहल्ला नायक सराय में चुनावी रंजिश के चलते हुए संघर्ष में छह लोगों को नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, इसी मामले में मोहल्ले के रियासतुल्ला ने 11 लोगों को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ पिस्टल लूटने, बलवा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कायम कराई है।
गौरतलब है कि सामान्य निकाय चुनाव की रंजिश को लेकर रियासतुल्ला और जकाउल्ला के बीच संघर्ष हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ था। इस दौरान लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी थी। जब पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से घटना के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही थी तो इस दौरान दोनों पक्षों फिर से पथराव हो गया। पुलिस की सख्ती से किसी तरह से बीच बचाव हुआ। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई गई है। नामजद आरोपियों में बुरहारून रहमान उर्फ बबलू, रहीस, नुजहत, शमीम, मुस्तकीम शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में नायक सराय निवासी रियासतुुल्ला ने 11 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई गई है। रियासतुल्ला ने रिपोर्ट में बताया कि जब वह किसी कार्य से शनिवार को पालिका में गया था तो इस दौरान लाठी-डंडों से लैस लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी उनका लाइसेंसी पिस्टल, मोबाइल और तीन हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए। नामजद रिपोर्ट में नायक सराय निवासी जकाउल्ला, रियासत, मतीन, नईम, शरीफ , सलमान, बाबू, मोहम्मद अरशद, अफजाल, अख्तर, मुनीर शामिल है। वहीं पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने घटना स्थल पर पहुंच कर किसी तरह से समझा कर शांत किया और कानून को हाथ में न लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed