{"_id":"5a3ea1224f1c1b87698c3603","slug":"61514053922-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बंदूकचियान में छापमारी कर अवैध तीन पशुओं का मांस, 21 जीवित पशुओं को बरामद किया, अरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बंदूकचियान में छापमारी कर अवैध तीन पशुओं का मांस, 21 जीवित पशुओं को बरामद किया, अरोपी फरार
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। पुलिस ने मोहल्ला बंदूकचियान में छापामारी कर मिनी कमेला पकड़ लिया। मौके से चार क्विंटल मांस, खाल और 21 जीवित पशु समेत गंडासे, छुरे और कुल्हाड़ी बरामद की गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। महिलाओं ने विरोध करते हुए पुलिस कर्मियों से नोकझोंक की। पुलिस ने मामले में 11 नामजद समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल राजेश चौहान ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने शिकायत पर मोहल्ला बंदूकचियान में वकील उर्फ भूरा के घर पर छापा मारा। पुलिस टीम को मौके से तीन पशु कटे मिले जबकि दो पशु कटान के लिए क्रूरता से बांध रखा था। 19 जीवित पशु को कटान के लिए आरोपियों ने अलग बांधकर छिपा रखा था। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं एकत्रित हो गई और छापामारी का विरोध किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान पुलिस ने चार क्विंटल मांस , खाल, गंडासे, छुरे, कटान के लिए लकड़ी के मोटे गट्टू, कुल्हाड़े बरामद किए। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस की ओर से 11 आरोपियों को नामजद किया गया है। इन आरोपियों में फहीम, हकीब, अबरार, शकील, याकूब, इमरान, अकरम, शाहिद, घर स्वामी वकील उर्फ भूरा, पहलवान उर्फ इरफान एवं दानिश शामिल है। कई आरोपी अज्ञात में शामिल है। कोतवाल ने हिदायत दी है कि वह कतई नगर में पशुओं का अवैध कटान न करें। पकड़ में आने पर कार्रवाई होगी।
उधर, मोहल्ले के लोगों ने पुलिस पर जबरन घर में घुस कर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लगे आरोपों को गलत बताया है।