फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिकारी को सांभर के मांस के साथ दबोचा

शिकारी को सांभर के मांस के साथ दबोचा

Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शिकारी को सांभर के मांस के साथ दबोचा
एक शिकारी को सांभर के मांस के साथ पकड़ा
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। बढ़ापुर वन रेंज और पुलिस टीम ने रेंज के आरक्षित जहानाबाद खोबड़ा के जंगल में छापा मारकर सांभर के मांस के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार किया। जबकि चार शिकारी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गांव चिल्किया और गांवड़ी निवासी पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसएसआई इसम सिंह ने की ओर से थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि वह पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को रात्रि गश्त पर थे। बढ़ापुर-पाखरौ मार्ग से विजयपुर स्थित बढ़ापुर रेंज के कार्यालय के सामने से गुजरते समय उन्हे रेंज कार्यालय से बाहर खड़े वन दारोगा मोहम्मद यासीन, मोहित कुमार ने बताया कि जहानाबाद खोबड़ा के आरक्षित जंगल में कुछ लोगों के शिकार करने की सूचना है। वन विभाग की टीम के साथ पुलिस जहानाबाद खोबड़ा पहुंची और शिकारियों की तलाश शुरू की। कुआंचौड़ के वन मार्ग के पास उन्हें लोगों के आने की आहट सुनाई दी। ललकारने पर शिकारियों ने बंदूक से गोली चला दी। इसी बीच सिपाही राहुलदीप ने चिल्किया निवासी शहबाज को पांच किलो सांभर के मांस और एक छुरे के साथ दबोच लिया। अन्य चार शिकारी फरार हो गए। शहबाज ने फरार साथियों के नाम बता दिए। पुलिस ने गांव चिल्किया निवासी शहबाज, अय्यूब, सइदुद्दीन, गांव शाहलीपुर कोटरा उर्फ गांवड़ी निवासी जावेद, जैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed