फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छात्रों को पीटने वाले चार पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

छात्रों को पीटने वाले चार पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Wed, 01 May 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को पीटने वाले चार पुलिसकर्मी लाइनहाजिर
छात्रों को पीटने वाले चार पुलिसकर्मी लाइनहाजिर
विज्ञापन

बिजनौर। नहटौर पुलिस ने एक दुकान से मोबाइल चोरी के मामले में भाजपा नेता के पुत्र समेत चार युवकों को अवैध रूप से थाने में रखकर उनकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं चारों युवकों को 50 हजार रुपये लेकर छोड़ा। इस मामले में भाजपा नेताओं ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है। पूरे मामले की जांच सीओ धामपुर महावीर सिंह को सौंप दी है।
मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवनीश निर्वाल, भाजपा जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी व डा. भुवनेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसपी संजीव त्यागी से मिला। कहा कि 25 अप्रैल को नहटौर में सुरेंद्र की मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई थी। सुरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी थी। नहटौर थाने में तैनात दरोगा इरशाद अली, संजय सिंह, सिपाही कृष्ण कुमार व भूपेंद्र सिंह ने कोतवाली देहात थाने के गांव धनौरी निवासी छात्र शिवा पुत्र वीरेंद्र, हर्ष कुमार पुत्र वीरेश कुमार , गांव महमूदपुर निवासी अक्षित पुत्र रामप्रकाश व नहटौर थाने के गांव तकीपुरा रुस्तम पुर निवासी नवनीत कुमार के पुत्र हर्षित कुमार को पकड़ लिया व थाने ले गए। नवनीत कुमार भाजपा किसान मोर्चा नहटौर के मंडल अध्यक्ष हैं। थाने में छात्रों को पुलिस ने बेरहमी के साथ पीटा। पुलिस ने छात्रों को थाने में रखे रही। आरोप है कि पुलिस ने 50 हजार रुपये लेकर छात्रों को छोड़ा। एसपी ने दरोगा इरशाद अली, संजय सिंह सिपाही कृष्ण कुमार व भूपेंद्र सिंह को लाइनहाजिर कर दिया। इस पूरे मामले की जांच सीओ धामपुर महावीर सिंह को सौंप दी है। एसपी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता रमेश चौधरी, सुदर्शन सिंह, आदेश चौधरी, सुरेश भगत, रणवीर निर्वाल, जितेंद्र चौधरी, राजीव गहलोत, संजीव त्यागी, अमरदीप, बिजेंद्र सैनी, सोनू सैनी, बलराम चौधरी, दिनेश निर्वाल, नवनीत चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


दुकानदार ने असली चोर को पकड़ा, पुलिस ने बेगुनाह को पीटा
नहटौर। दुकान से मोबाइल चोरी के शक में पुलिस बेगुनाह चार छात्रों को पीटती रही, जबकि दुकानदार ने खुद ही सीसीटीवी की मदद से असली चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। आरोप है कि पुलिस पैसे लेने के लिए छात्रों को बेरहमी से पीटती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के सामने सुरेंद्र कुमार की दुकान से पांच दिन पूर्व चार मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। पुलिस ने गांव तकीपुरा के ग्राम प्रधान और भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के पुत्र हर्षित, उसके तीन दोस्तों को मोबाइल चोरी के शक में उठा लिया। पैसे लेने के लिए उन्हें बेरहमी से पीटा गया और पैसे लेकर छोड़ दिया गया। दुकानदार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिया था। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोरी करने वाले युवक को तलाश न करके पुलिस अवैध वसूली के लिए युवकों को उठा रही थी। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे छात्र का फोटो स्कूलों और अपने जानने वालों को बांट दिया। इसके बाद उसकी पहचान फुलसंदा निवासी सातवीं के छात्र के रूप में हुई। दुकानदार ने आरोपी छात्र को फुटेज के साथ पुलिस को सौंप दिया था। इस संबंध में कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed