फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार महिला के गले से सोने की लूटी

बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार महिला के गले से सोने की लूटी

Sun, 31 Mar 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार महिला के गले से सोने की लूटी
धामपुर। रानीबाग कॉलोनी निवासी कोमल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी अन्नू और मोहल्ले की प्रीति शुक्रवार की दोपहर स्कूटी से बाजार से खरीदारी करने जा रही थी। रानीबाग पुलिस चौकी के निकट गन्ना समिति के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने टक्कर मार कर उनकी स्कूटी को गिरा दिया। स्कूटी के गिरने पर दोनों महिलाएं भी गिर गई। इस दौरान एक बदमाश ने प्रीति के गले से सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने अन्नू के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद बदमाश रानीबाग पुलिस चौकी के सामने से मुरादाबाद की ओर से बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल अन्नू का निजी अस्पताल में उपचार कराया। साथ ही रानी बाग पुलिस चौकी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed