फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराने गई टीम से भिड़े ग्रामीण

मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराने गई टीम से भिड़े ग्रामीण

Fri, 30 Nov 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराने गई टीम से भिड़े ग्रामीण
मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराने गई टीम से भिड़े ग्रामीण
विज्ञापन

हल्दौर। एसडीएम के निर्देश पर गांव कुम्हारपुरा में मंदिर की भूमि कब्जा मुक्त कराने गई राजस्व और पुलिस टीम को कब्जाधारकों का विरोध झेलना पड़ा। टीम के बल प्रयोग करने पर कब्जाधारक टीम से भिड़ गए। विरोध को देखते हुए टीम को लौटना पड़ा।
गांव में मां काली मंदिर स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के समीप स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास से आने जाने के लिए परिसर से होकर रास्ता जाता है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के पास में स्थित घरों के मालिकों ने मंदिर परिसर में अपने घरों के द्वार खोल लिए। साथ ही कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में अपने पशु बांधकर अवैध कब्जा कर लिया था। मंदिर की भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए मंदिर परिसर की चारदीवारी कराई गई थी। कुछ माह पूर्व ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर दी थी। इस पर एसडीएम सदर ने काली मंदिर की भूमि पर पशुओं की चर हटवाने के बाद मंदिर की चारदीवारी कराने के निर्देश राजस्व की टीम को दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर के निर्देश पर कानूनगो रामगोपाल, हल्का लेखपाल सनातन आदि पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे और मंदिर की जमीन की पैमाइश कराकर इसे कब्जामुक्त कराने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बात को लेकर कुछ कब्जाधारी राजस्व विभाग और पुलिस टीम से भिड़ गए। इस दौरान कब्जाधारकों और महिलाओं की टीम से तीखी नोकझोंक हुई। मामले को बढ़ता देख टीम बिना कुछ कार्रवाई किए ही वहां से बैरंग लौट गई। कानूनगो ने बताया कि मंदिर की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए कब्जाधारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed