फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मेला में गए किसान के घर दो लाख की चोरी

चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर किसान के घर की दो लाख की चोरी

Wed, 21 Nov 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 21 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
मेला में गए किसान के घर दो लाख की चोरी
चोर - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर किसान के घर से पांच हजार की नकदी और सोना-चांदी के आभूषण समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हो सकी। किसान का परिवार तिगरी मेला गया हुआ था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिवार गांव पहुंच गया। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। नौगांवा सादात के मोहल्ला गौतम नगर निवासी राजकुमार सिंह सोमवार को अपनी पत्नी पार्वती और बच्चों के साथ तिगरी मेला गए थे। घर में ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

रात में किसी समय चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ लिया और अलमारी में रखी पांच हजार रुपये की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात और कपड़े चोरी कर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। चोरी होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पड़ोसियों ने राजकुमार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह घर लौट आए। पीड़ित ने करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed