{"_id":"5bb5052d867a557f60167a4b","slug":"51538589997-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और ससुर की थी रेशमा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति और ससुर की थी रेशमा की हत्या
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गांव काजीवाला में दो सप्ताह पूर्व हुए रश्मि उर्फ रेशमा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक रश्मि उर्फ रेशमा की हत्या उसके पति और ससुर ने की थी। पत्नी का खर्चा न उठा पाने के कारण दोनों ने सिल बट्टे से प्रहार करकेउसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी डा. दिनेश सिंह के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीवाला के तालाब में 19 सितंबर को एक महिला का शव पड़ा मिला था। महिला की पहचान काजीवाला निवासी शहनाज की पत्नी रश्मि उर्फ रेशमा के रूप में हुई थी। पुलिस ने पति शहनवाज और ससुर अली नवाज को दबोचकर हत्या का सारा राज उगलवा लिया। शहनवाज ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में वह टैक्सी चलाता था। बीना प्रकाश नर्सिंग होम में कार्यरत डा. अनुराग झा अक्सर बाहर जाने के लिए उसकी गाड़ी की बुकिंग करते थे। इससे उसकी डाक्टर के परिवार से नजदीकियां बढ़ गईं। इसी बीच डा. अनुराग झा की पत्नी रश्मि से उसका प्रेम प्रसंग बढ़ गया। मगर, डाक्टर ने पुलिस से शिकायत करके उसे पकड़वा दिया। यहां मामले में समझौता हो गया। उधर, पति से मनमुटाव होने पर रश्मि दिल्ली में रोहिणी में जाकर रहने लगी। वहां रश्मि ने धर्म परिवर्तन करके अपना नाम रेशमा रख लिया और शहनवाज से निकाह कर लिया। दोनों देहरादून आकर रहने लगे। इस दौरान शहनवाज की गाड़ी बिक गई। कमाई का कोई जरिया नहीं रहा। रेशमा के गहने बेचकर अपना खर्च चलाया।
शहनवाज ने पुलिस को बताया कि रेशमा बेहद खर्चीली थी। उसकी इच्छा के अनुसार वह खर्च नहीं कर पा रहा था। रेशमा बेचे गहनों को लाने के लिए उस पर दबाव डालने लगी। मना करने पर दोनों में विवाद बढ़ गया। रेशमा शहनवाज से सात लाख रुपये मांग रही थी। यह बात शहनवाज ने अपने पिता अली नवाज को बताई। 17 सितंबर की रात अली नवाज ने रेशमा के हाथ पकड़े और शहनवाज ने सिल के बट्टे से रेशमा के सिर पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। रात में करीब तीन बजे प्लास्टिक की पल्ली में शव को बांधकर घर के बाहर खड़े एक ठेेले से काजीवाला गांव के पास ही स्थित तालाब पर ले गए। रास्ते में उन्होंने असगर की आटा चक्की के बाहर रखे चक्की के पाट को भी उठा लिया। इसके बाद चक्की के पाट को पल्ली से बांधकर रेशमा के शव को तालाब में डाल दिया और घर से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सिल बट्टा बरामद कर लिया है।