{"_id":"5a7c9f234f1c1b8f268b8e14","slug":"51518116643-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के बाद भट्टे पर पहुंचे शव को परिजनों में मची चीख पुकार, शव को लेकर गृह जनपद रवाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम के बाद भट्टे पर पहुंचे शव को परिजनों में मची चीख पुकार, शव को लेकर गृह जनपद रवाना
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट। दुर्घटना में युवती की मौत के बाद बृहस्पतिवार को ईंट भट्ठे पर शव पहुंचने पर भट्ठे पर काम करने वाले सभी 22 परिवार अपने पैतृक गांव पीलीभीत (पूरनपुर) के लिए रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने मृतका के चाचा की तहरीर पर कार चालक सहित सात लोगों को नामजद करते हुए कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुुधवार दोपहर ग्राम वजीदपुर स्थित ईंट भट्ठे पर गांव का ही अनाड़ी कार चालक बृजेश जब अपने मित्र को साथ लेकर कार चलाना सीख रहा था तो इस दौरान अनियंत्रित कार ने भट्ठे पर स्थित झोपड़ी के बाहर घर का काम कर रही राबिया पुत्री इम्तियाज को चपेट में ले लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद कार में सवार बृजेश का साथी भाग निकला था, लेकिन बृजेश को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया था। ग्रामीण एकत्र होकर्र इंट भट्ठे पर पहुंचे और बृजेश को जबरन छुड़ाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों और लेबर में भिड़ंत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को पीएम के लिए भेजा दिया था। मृतका के चाचा की ओर से पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई गई है।
वहीं बृहस्पतिवार सवेरे जब भट्ठे पर युवती का शव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के हमले से डरे सहमे सभी लोगों ने शव को लेकर परिवार सहित अपने गृह नगर पुरनपुर पीलीभीत के लिए पलायन कर गए। भट्टा मालिक नईम ने लेबर को समझाने का प्रयास किया पर नहीं माने। आखिरकार 22 परिवार अपनी झोपड़ियों को खाली कर शव को लेकर अपने जनपद लौट गए।
विज्ञापन
आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी: एसओ
एसओ शिशुपाल शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।