{"_id":"59d2a3784f1c1bb0538b551a","slug":"51506976632-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मंच पर नर्तकियों के ठुमकों पर रुपए लुटाने लेकर चली कुर्सियां, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामलीला मंच पर नर्तकियों के ठुमकों पर रुपए लुटाने लेकर चली कुर्सियां, भगदड़
Updated Tue, 03 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने स्थिति को संभाला, दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
जोया।
कस्बे में चल रही रामलीला के मंचन के दौरान सोमवार की रात हंगामे भरी रही। जहां एक ओर भाजपा नेता के समर्थकों ने हंगामा काटा। वहीं रंगारंग कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों के ठुमकों पर रुपये लुटाने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। जमकर कुर्सियां चलीं। जिससे दर्शकों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जोया में रामलीला का मंचन चल रहा है। सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे रामलीला के मंच पर कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। भाजपा जोया का मंडल अध्यक्ष अपने अन्य साथियों के साथ रामलीला स्थल पर पहुंचे। उसके साथ पहुंचे कार चालक ने अपनी कार को दर्शक दीर्घा में घुसा दिया। वहां बैठे दर्शकों में भगदड़ मच गई। कई दर्शक घायल होते-होते बचे। दर्शकों ने घेर कर कार चालक की जमकर धुनाई कर दी। साथी को पिटता देख भाजपा नेता ने दर्शकों के साथ गाली गलौच व मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। कमेटी के लोगों ने समझा बुझा कर जनता को शांत कराया। पुलिस ने भाजपा नेता को बचाकर उसके घर भेज दिया। मामला बिना कार्रवाई के रफा दफा कर दिया। कुछ देर बाद दो अन्य गुटों ने नर्तकियों के डांस पर पैसे लुटाने शुरू कर दिए। एक दूसरे से अधिक पैसे देने को लेकर दोनों गुटो में विवाद हो गया। विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट शुरू हो गई। एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। कुर्सी लगने से घंसूरपुर निवासी जयवीर सिंह फौजी घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने जिले सिंह निवासी मोहल्ला चौधरियान कस्बा जोया तथा जयवीर सिंह निवासी घंसूरपुर थाना रजबपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।