{"_id":"5980c7644f1c1b8c798b4584","slug":"51501611876-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा हत्याकांड के खुलासे के लिए डीआईजी ने दिया 72 घंटे का समय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा हत्याकांड के खुलासे के लिए डीआईजी ने दिया 72 घंटे का समय
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलासे के लिए डीआईजी ने दिया 72 घंटे का समय
बिजनौर। डीआईजी ओंकार सिंह ने बालावाली चौकी इंचार्ज दरोगा सहजोर सिंह की हत्याकांड के खुलासे में लगी पुलिस टीमों को खुलासे के लिए 72 घंटे का समय दिया है। डीआईजी ने इस मामले में हर छोटे से छोटे बिंदु की बारीकी से छानबीन करने को कहा है।
मंडावर थाने की बालावाली चौकी के इंचार्ज दरोगा सहजोर सिंह मलिक की 30 जून को धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे दरोगा का पिस्टल भी लूटकर ले गए थे। इस हत्याकांड से पुलिस में हड़कंप मच गया था। तमाम कोशिशों के बाद भी इस हत्याकांड में पुलिस अब तक खाली हाथ है। पुलिस ने पिस्टल की तलाश में खेतों और सड़क किनारे घासफूस में भी खाक छानी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को डीआईजी ने एसपी अतुल शर्मा, एसपी सिटी रामधारी चौरसिया और एसपी देहात दिनेश सिंह के साथ खुलासे में लगी टीमों की बैठक ली। डीआईजी ने बैठक में माना कि पुलिस दरोगा सहजोर सिंह हत्याकांड के खुलासे में लगी टीम बहुत मेहनत कर रही हैं और कोई कसर छोड़ी नहीं जा रही है। डीआईजी ने टीमों को हत्याकांड के खुलासे के लिए 72 घंटे का समय दिया और हर हालत में केस खोलने के निर्देश दिए हैं।