फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   50 cases against protesters

50 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 24 Oct 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 24 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में युवक की मौत के बाद नगीना बाईपास मार्ग पर जाम लगाने पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकंजा कस गया है। पुलिस ने जाम लगाने वाले 50 ग्रामीणों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दस ग्रामीणों को रिपोर्ट में नामजद किया गया है। बाकी अज्ञात दिखाए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के  बाद खलबली मची गई है।  
विज्ञापन


शनिवार की सुबह बाईपास मार्ग पर साइकिल सवार गांव सालमाबाद निवासी विपिन (33) की ट्रक  की चपेट में आकर मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया था। पुलिस के साथ भी कुछ लोगों ने नोकझोंक की थी। करीब जाम तीन घंटे से ज्यादा समय तक लगा रहा। जाम के कारण बाईपास मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। एसडीएम अनुज सिंह व सीओ असित श्रीवास्तव के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला था। शहर कोतवाली में तैनात दरोगा सतीश कुमार की ओर से पवन कुमार, देव कुमार ,अशोक कुमार, रोहित, अरुण, इंद्राज, संजीव, राजकुमार, अशोक , राजेश समेत 50 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने से ग्रामीणों में खलबली मची हुई है। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed