फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   परिजनों के भी संपर्क में नही है इनामी आदित्य

परिजनों के भी संपर्क में नही है इनामी आदित्य

Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
परिजनों  के भी संपर्क में नही है इनामी आदित्य
बिजनौर। पुलिस के लिए सिरदर्द बना एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य ने परिजनों से भी संपर्क खत्म कर दिया। अपने साथी 20 हजार के इनामी रोहित के साथ वह उत्तराखंड की पहाड़ियों में कहीं शरण लिए है। आदित्य गंगा मेले से पहले अमावस्या पर गंज में भागीरथी के तट पर आखिरी बार मिला था। तब उसके पिता ने कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की आदित्य को सलाह दी थी पर उसने नहीं मानी। इसके बाद आदित्य अपने पिता से भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

स्योहारा थाने के राना नगला निवासी एक लाख हजार के इनामी बदमाश आदित्य ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। आदित्य पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। गैंग के बिखर जाने के बाद आदित्य गांव स्वाहेड़ी निवासी अपने साथी 20 हजार के इनामी बदमाश रोहित के साथ उत्तराखंड की पहाड़ियों में छिपा हुआ है। एसटीएफ के साथ जिले की पुलिस की कई टीम आदित्य की तलाश में है पर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा है। आदित्य का पिता राजपाल भी हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस उसकी तलाश में भी लगी थी। पुलिस के दबाव से घर के सभी सदस्य इधर- उधर शरण लेते घूम रहे थे। घर की कुर्की होने के बाद आदित्य का पिता राजपाल कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में लगा था। यह भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने आदित्य के पिता राजपाल को दबोच लिया। राजपाल ने पुलिस को बताया कि वह हर अमावस्या पर गंज में गंगा स्नान करने जाता था। इस बात का आदित्य को मालूम था। गंगा स्नान से पहले अमावस्या पर वह गंगा स्नान करने गंज के पास गंगा के तट पर गया था। वहां आदित्य अपने साथी रोहित के साथ पिता से मिलने आया था। पिता राजपाल से उसने हालचाल मालूम किया। कुछ देर बात की। पिता ने आदित्य को कोर्ट में सरेंडर करने की सलाह दी। आदित्य ने तब पिता से कोर्ट में सरेंडर करने का वादा किया। इसके बाद वह रोहित के साथ चला गया। फिर पिता से नहीं मिला। राजपाल ने पुलिस को बताया कि इसके बाद से आदित्य परिवार के किसी भी सदस्य के संपर्क में नहीं है। उन्हेें भी नहीं मालूम कि आदित्य कहां छिपा हुआ है। स्योहारा के थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के मुताबिक पुलिस की टीम पिता राजपाल के पकड़े जाने के बाद आदित्य की तलाश में लगी हुई है। उत्तराखंड में उसके छिपने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed