फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Wed, 15 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
बिजनौर। एसीजेएम ने थाना मंडावर के गांव रतनपुर में 153 गांव वालों के नाम गलत तरीके से खाद्यान्न योजना से काटने के मामले में राशन डीलर मूलचंद, उसके दो पुत्रों संजय एवं गजेंद्र तथा ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश थाना मंडावर पुलिस को दिए हैं। गांव के ही नरेश ने कोर्ट में शिकायत की थी कि राशन डीलर ने ग्राम पंचायत सचिव के साथ हमसाज होकर गलत तौर से 153 गांव वालों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए थे। इस मामले की जांच जिला प्रशासन द्वारा कराए जाने पर नाम गलत तौर से काटे जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


पति को ससुराल में बंधक बनाया
स्योहारा। गांव सिपाहीवाला निवासी एक युवती की शादी करीब नौ महीने पहले नहटौर में हुई थी। पति-पत्नी में शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी। पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। पति सोमवार को पत्नी को लेने के लिए ससुराल आया था। वहां पर ससुराल वालों ने उसे बंधक बना लिया। ससुराल वाले शादी में दहेज में दिया सामान वापस करने की मांग करने लगे। पति ने अपने मामा को किसी तरह सूचना दी। मंगलवार को पति का मामा थाने से पुलिस लेकर पहुंचा और उसे ससुराल वालों के कब्जे से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed