फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी की स्कूल की जांच शुरू

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी की स्कूल की जांच शुरू

Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी की स्कूल की जांच शुरू
बिजनौर। किरतपुर क्षेत्र के ढाकी हुसैनपुर गांव के इस्लामिक विजन स्कूल की मानव संसाधन विकास मंत्रालय दिल्ली ने भी जांच शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने भी शुक्रवार को दोबारा से स्कूल की जांच करके रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। बीएसए पहले ही एडी बेसिक मुरादाबाद को स्कूल की मान्यता खत्म करने की संस्तुति करके रिपोर्ट भेज चुके हैं। स्कूल में जाकिर नाइक को नायक बताकर पढ़ाया जा रहा था।
विज्ञापन

इस्लामिक विजन स्कूल में कक्षा दो के बच्चों को एक किताब मेें जाकिर नाइक को नायक बताकर पढ़ाया जा रहा था। इस बात का पता चलने पर अमर उजाला ने 20 जनवरी को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद स्कूल से रातोंरात विवादित किताब गायब कर दी गई। बच्चों की भी स्कूल के संचालक ने जुबान बंद कर दी। बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने जांच शुरू की। पहली बार की गई जांच में तो टीम को कुछ नहीं मिला। दोबारा की गई जांच में टीम को इस बात का खुलासा हुआ कि विवादित किताब नियम विरुद्ध स्कूल में पढ़ाई जा रही थी। स्कूल के संचालक ने भी कबूला कि किताब उनके स्कूल में पढ़ाई जा रही थी। दिसंबर में किताब स्कूल में पढ़ानी बंद हो गई थी। टीम ने जांच रिपोर्ट बीएसए को भेज दी। बीएसए ने स्कूल के संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा। नोटिस का जवाब मिलने के बाद बीएसए ने स्कूल की मान्यता रद्द की संस्तुति करके फाइल एडी बेसिक मुरादाबाद के पास भेज दी। जांच के दौरान टीम के साथ एक शिक्षाविद् का होना जरूरी था।
विज्ञापन

एबीएसए शिव कुमार ने जीआईजी बिजनौर के शिक्षक योगेंद्र पाल सिंह को साथ लेकर शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर फिर से जांच की। जांच में जो तथ्य सामने आए उनकी रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है। यह रिपोर्ट भी एडी बेसिक मुरादाबाद को भेजी जा रही है। उधर, मानव संसाधन विकास मंत्रालय दिल्ली ने भी जाकिर नाइक ऱ्को नायक बताकर पढ़ाई जा रही किताब के मामले में जांच शुरू कर दी है। मंत्रालय से मानवेंद्र सिंह ने स्कूल में किताब पढ़ाने के मामले में एबीएसए शिवकुमार से जानकारी ली। यह भी पता किया कि उनके विभाग की ओर से की गई जांच में क्या मिला व स्कूल के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है। स्कूल के खिलाफ फिर से जांच शुरू होने से स्कूल के संचालक व स्टाफ में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed