{"_id":"5a60e8134f1c1b92268b52a7","slug":"31516300307-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली। बाईपास मार्ग पर कंटेनर और कार की टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा लखनऊ निवासी एक परिवार बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गया। सुबह करीब 10:30 बजे मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर गांव जटपुराबौंडा के निकट कार की सामने से आ रहे कंटेनर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कार चालक परवेज आलम के अलावा कार में सवार राजेंद्र गुलाटी व सौरभ गुलाटी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार गौरव व राजन को मामूली चोटें आईं। कंटेनर चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर यूूपी 100 डायल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने अनुसार घरवालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।