फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षक से शादी की जिद पर अड़ गई छात्रा

शिक्षक से शादी की जिद पर अड़ गई छात्रा

Thu, 16 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक से शादी की जिद पर अड़ गई छात्रा
चंदक। पढ़ते-पढ़ते एक छात्रा शिक्षक को दिल दे बैठी। प्यार में पागल छात्रा शिक्षक के घर जा पहुंची। शादी करने के लिए दबाव दिया। तैयार न होने पर चाकू से नस काटने की धमकी देकर हंगामा किया। सूचना पर सौ नंबर पुलिस ने पहुंच लड़की के परिजनों को बुलाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की छात्रा पास के गांव के एक शिक्षक से ट्यूशन पढ़ती है। पढ़ते-पढ़ते छात्रा शिक्षक को दिल दे बैठी। छात्रा ने शिक्षक से अपने प्यार का इजहार किया। शिक्षक ने इनकार कर दिया, लेकिन छात्रा बार-बार अपने प्यार का इजहार करती रही। बृहस्पतिवार की सवेरे वह शिक्षक के घर पहुंच गई। शादी करने के लिए दबाव देने लगी। हंगामा करना शुरू कर दिया । शोर सुनकर आसपास वाले इकट्ठा हो गए। छात्रा ने हंगामा जारी रखा। हद तो जब हो गई जब छात्रा ने चाकू निकाल कर शादी न होने पर अपनी नस काटकर आत्महत्या की धमकी दे डाली। मामला बढ़ता देख किसी ने सौ नंबर पर काल कर दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर छात्रा को घर वालों की इज्जत का हवाला देकर शांत करने की कोशिश की। वह किसी की कुछ भी सुनने को तैयार न थी। बात बढ़ती देख युवती के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों को देख वह आग बबूला हो गई और शादी की जिद पर अड़ी रही। किसी तरह परिजनों ने अपनी इज्जत का हवाला देकर शांत किया। पुलिस ने परिजनों के साथ उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed