फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट

बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट

Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट
चंडीगढ़ एक्सप्रेस से आए युवक से लूटपाट
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। चंडीगढ़ एक्सप्रेस से उतरकर तड़के घर जा रहे एक व्यक्ति से तीन बाइक सवार बदमाशों ने हजारों की नगदी, एटीएम कार्ड और मोबाइल लूट लिए।
अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी आलोक कुमार चंडीगढ़ में नौकरी करता है। रविवार की तड़के आलोक चंडीगढ़ एक्सप्रेस से नजीबाबाद की गीतानगरी ससुराल जाने के लिए नजीबाबाद स्टेशन पर उतरा। आलोक ने गीतानगरी के लिए रिक्शा की। रिक्शा जैसे ही गुरुद्वारा के निकट पहुंचा तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने रिक्शा चालक को धमकाकर भगा दिया। बदमाशों ने आलोक की कनपटी पर तमंचा रखकर लूटपाट की। बदमाशों ने 24 हजार रुपये की नगदी, तीन एटीएम कार्ड और मोबाइल लूट लिया। प्रात: लगभग साढ़े चार बजे हुई घटना की सूचना आलोक ने पुलिस को दी। लूट के शिकार हुए आलोक ने पुलिस को लुटेरों की ओर से इस्तेमाल की गई बाइक का नंबर भी दिया है। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed