{"_id":"5c589445bdec227396044f72","slug":"21549308997-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गांव अथाई में छापा मारा, गौवंश का कटान करते दो लोगों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने गांव अथाई में छापा मारा, गौवंश का कटान करते दो लोगों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अथाई में गोवंश काटते दो दबोचे
हल्दौर। पुलिस ने गांव जमीरुद्दीन अथाई में एक घर में छापा मारकर दो लोगों को गोवंश का कटान करते हुए दबोच लिया। उनके अन्य चार साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घर से आठ जिंदा गोवंश समेत अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने रविवार शाम गांव जमरूद्दीन अथाई में आशिक और आरिफ के घर पर छापा मार और दो लोगों को 15 किलो मांस के साथ दबोच लिया। जबकि उनके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घर से आठ गोवंश जिंदा बरामद किए। पुलिस ने मौके पर तराजू, बांट और अन्य सामान भी बरामद किया। पशुओं को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोग गोवंश का कटान कर रहे थे। पुलिस रफीक और अनस को थाने ले गई। फरार शाहनवाज, आशिक, सरताज, आरिफ, मोहम्मद रफीक और अनस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।