फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सेवानिवृत उप कर अधीक्षक की जेब ने तीस हजार उड़ाए

सेवानिवृत उप कर अधीक्षक की जेब ने तीस हजार उड़ाए

Tue, 17 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत उप कर अधीक्षक की जेब ने तीस हजार उड़ाए
हसनपुर। कोतवाली से सटे सिंडिकेट में पैसा जमा करने गए सेवानिवृत्त उपकर अधीक्षक की जेब से उचक्कों ने तीस हजार रुपये उड़ा दिए। घटना के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुनिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को खोजबीन की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोट निवासी अरशद खान पुत्र असगर पालिका के सेवानिवृत्त उपकर अधीक्षक हैं। उनका कोतवाली से सटी सिंडिकेट बैंक में खाता है। सोमवार की दोपहर वह बैंक में 30 हजार रुपये जमा कराने के लिए गए थे। लेकिन जबतक वह विड्रॉल भर पाते तक तक उचक्कों ने जेब में रखी नोटों की गड्डी पर हाथ साफ कर दिया। काउंटर पर पहुंचकर जेब में हाथ डाला तो पैसे गायब थे। घटना के बाद बैंक में मौजूद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बैंक में जांच पड़ताल बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला। जिसमें दो संदिग्ध युवकों की पहचान करने की बात कही जा रही है। इंस्पेक्टर डीके शर्मा के बताया कि पैस कहीं गिर गए है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed