{"_id":"5995e6494f1c1b60228b45ac","slug":"201502996041-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को पीटकर अधमरा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को पीटकर अधमरा किया
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। खेत से मिट्टी भरने का विरोध करने पर चार व्यक्तियों ने एक 12 वर्षीय बालक को रस्सी से पीट कर अधमरा कर दिया।
गांव अलीपुरा जट निवासी फातिमा ने बताया कि बुधवार को उसका बेटा मुनीर (12) दोपहर करीब तीन बजे जब अपने खेत पर पहुंचा तो खेत से कुछ लोग जबरन मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली में भर रहे थे। उसने खेत से मिट्टी भरने से मना किया तो गांव के शमशाद, कलीम, मोहसिन व वसीम ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से पीठ कर उसे अधमरा छोड़ दिया। मिट्टी की ट्रैक्टर ट्राली भर कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही ताई शकीना, चचेरे भाई शौकीन व परिवार के अन्य लोग खेत पर पहुंचे तो मुनीर बेहोश पड़ा था। परिजन देर रात हालत बिगड़ने पर नगीना सीएचसी लाए । पुलिस ने मां फातिमा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआई चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर हल्के के दरोगा को पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए गांव भेजा है।