{"_id":"5988c6764f1c1b4d558b4740","slug":"201502135926-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर घर में घुसकर भतीजों ने की मारपीट, ताऊ को गला दबाकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रक्षाबंधन पर घर में घुसकर भतीजों ने की मारपीट, ताऊ को गला दबाकर मारा
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर घर में घुसकर भतीजों ने की मारपीट, ताऊ को गला दबाकर मारा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
किराएदार रखने का विरोध करने पर गुस्साए भतीजों ने रक्षाबंधन के त्योहार पर ताऊ के घर में घुसकर मारपीट की। बचाव में आए तहेरे भाईयों व बहनों को भी नहीं बख्शा। आरोप है कि गला दबाकर भतीजों ने ताऊ को मार डाला। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने लाशों को पीएम के लिए भेज दिया है। हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर पर पुलिस ने फिलहाल मारपीट व धमकाने सरीखी धाराओं में रिपोर्ट लिखी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही धाराओं को तरमीम करने की बात कही है।
यह घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव इमली वाली मढैया में दोपहर करीब 12 बजे हुई। यहां के रहने वाले रामौतार ने खेत में घर बना लिया है। पुराना घर कुछ युवकों को किराए पर दे दिया है। जिसका उसके बड़े भाई रमेश सिंह सैनी का बेटा सुभाष विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि रक्षाबंधन पर्व के मौके पर रमेश अपने परिवार के साथ घर बैठा था। तभी रामौतार के बेटे नितिन, अमित, छोटू ने अपने मामा के लड़के वीरेंद्र निवासी फाजलपुर के साथ मिलकर उसके घर धावा बोल दिया। जमकर मारपीट की। पिता व भाईयों के बचाव में आई बहनों के साथ भी बदसलूकी की।
इसी बीच रमेश की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हमलावरों पर गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन बुरी तरह रोने बिलखने लगे। हमलावर भतीजों के होश फाख्ता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को दबोच लिया। इसके बाद मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर लाश पीएम के लिए भिजवा दी। मृतक के बेटे ने उपरोक्त हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर मामूली धाराओं में मामला कायम किया गया है।
विज्ञापन
मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी पीएम रिपोर्ट आएगी, उसके हिसाब से ही धाराओं को मामले में बढ़ा दिया जाएगा।
हरपाल सिंह, थानाध्यक्ष अमरोहा देहात