फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला कोषागार व जिला बेसिक शिक्षा विभाग के दो बाबुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिला कोषागार व जिला बेसिक शिक्षा विभाग के दो बाबुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिला कोषागार व जिला बेसिक शिक्षा विभाग के दो बाबुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दो बाबुुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

धामपुर। विधवा बहन को पारिवारिक पेंशन के लाभ से षड़यंत्र के तहत वंचित करने पर एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर जिला कोषागार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत दो बाबुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई थी।

ग्राम सरकड़ा चकराजमल निवासी चंद्रदीप सिंह ने कोर्ट के आदेश पर पुलिस में दर्ज मुकदमे में बताया कि उनके पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। पिता की मृत्यु के बाद माता को पारिवारिक पेंशन का लाभ मिल रहा था। माता की मृत्यु के बाद विवाहित पुत्री विधु रानी भी विधवा हो गई। विधु रानी ने सरकार से पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई। सरकार ने विधु रानी को पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ दिया। उसे मई 2017 तक पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ मिलता रहा। आरोप है कि इस दौरान जिला कोषागार व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत बाबू विधु रानी से रिश्वत मांगने लगे। उसने दोनों बाबुओं को रिश्वत देने से मना कर दिया। इसी बीच किसी राम सिंह समाज सेवक ने जिला कोषागार व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आरटीआई डालकर विधु रानी को पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ देने की वजह मालूम की। आरोप है कि जिला कोषागार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबुओं ने बिना जांच किए ही विधु रानी की पेंशन बंद कर दी। इस संबंध में दोनों विभागों से तथ्य मांगें गए तो उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया। आरटीआई कार्यकर्ता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी। इस मामले में चंद्रदीप ने दोनों बाबुओं के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, कोतवाल संजय कुमार पांचाल का कहना है कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed