फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस स्वॉट टीम ने सटटेबाजी का कारोबार पकड़ा

पुलिस स्वॉट टीम ने सटटेबाजी का कारोबार पकड़ा

Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस स्वॉट टीम ने सटटेबाजी का कारोबार पकड़ा
स्वाट टीम ने सट्टेबाजी का कारोबार पकड़ा
विज्ञापन

नहटौर। स्वाट टीम ने एक घर में छापा मारकर सट्टेबाजी का बड़ा कारोबार पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लग सकी। करीब आधा दर्जन लोगों को पकड़ने के बाद थाने की पुलिस को बुलाया गया। पकड़े गए सभी लोगों से स्वॉट टीम थाने में पूछताछ कर रही है।

स्वॉट टीम के प्रभारी राजीव तोमर के नेतृत्व में मोहल्ला ईदगाह में सईद अहमद के घर पर छापामार कार्रवाई की गई। स्वॉट टीम को देखकर भगदड़ मच गई। कई लोग मौके से फरार हो गए। उसके बाद टीम ने घर में घुसकर सईद के दो पुत्रों सहित करीब छह लोगों को सट्टेबाजी का कारोबार करते हुए पकड़ लिया। उनके पास से सट्टे के पेपर आदि मिले हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से वर्षों से सट्टेबाजी का कारोबार चल रहा है। मोहल्ले में महिलाओं का निकलना भी दूभर था। गांव कासमपुर लेखराज के दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस से गांव में सट्टेबाजी बंद कराने की मांग की थी। पुलिस ने गांव के सावन कुमार को थाने बुलाकर मिनटों में ही छोड़ दिया था। कोई सुनवाई नहीं होने पर दर्जनों लोगों ने विधायक ओमकुमार के कार्यालय पर पहुंचकर सट्टेबाजी बंद कराने के लिए प्रदर्शन तक किया था। जिसके बाद स्वॉट टीम ने गुपचुप तरीके से कार्रवाई की। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed