फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गैंगरेप के आरोपी बस परिचालक की जमानत याचिका निरस्त

गैंगरेप के आरोपी बस परिचालक की जमानत याचिका निरस्त

Wed, 03 Apr 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपी बस परिचालक  की जमानत याचिका निरस्त
बस परिचालक की जमानत याचिका निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्ला रक्खे खां ने गैंगेरप के आरोपी बस परिचालक संजीव की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
जिला मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी निवासी एक गांव की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 26 दिसंबर 2018 से कोटद्वार में कोचिंग कर रही है। 29 दिसंबर को जब वह एक बस से दिल्ली अपने मामा के लड़के पास गई तो बस के कंडक्टर संजीव से उसकी बातचीत हुई। संजीव ने उसे अपना नंबर दे दिया। एक बार उस युवती ने बस का टाइम मालूम करने के लिए संजीव को फोन को दिया तो संजीव के पास उसका नंबर पहुंच गया। इसके बाद से संजीव अकसर युवती से फोन से बातें करने लगा। छह जनवरी 2019 को युवती अपना फोन सही कराने नजीबाबाद आई थी। उसने युवती को जॉब दिलाने की बात कहकर बिजनौर बुलाया। वह दोपहर लगभग 12 सेंट मेरी चौक पर आई। वहां पर संजीव अपने एक दोस्त के साथ कार लेकर मिला और उसे गाड़ी में बैठाकर कृष्णा कॉलेज ले आए। वहां से संजीव ने अपने एक अन्य साथी को भी गाड़ी में बैठाया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद संजीव और उसके साथी युवती को सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। अदालत ने थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव जीतपुरा निवासी मुख्य अभियुक्त संजीव की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।

एक अन्य मामले में दहेज हत्या में आरोपी पति मोहित की जमानत याचिका भी निरस्त की है। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव झीरन निवासी मोहित कुमार की शादी 31 मई 2017 को मीतल के साथ हुई थी। मोहित और उसके परिजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। 26 अगस्त 2018 को मीतल की उसके पति मोहित और उसके अन्य परिजनों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed