फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने कुकर्म के आरोपी के घर का ताला तोड़ा

पुलिस ने कुकर्म के आरोपी के घर का ताला तोड़ा

Wed, 20 Mar 2019 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कुकर्म के आरोपी के घर का ताला तोड़ा
पुलिस ने कुकर्म के आरोपी के घर का ताला तोड़ा
विज्ञापन

नहटौर। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के तेरह वर्षीय पुत्र के साथ मोहल्ले के ही युवक ने ट्रक ड्राइवर के साथ मिलकर तीन दिन पूर्व जंगल में ले जाकर कुकर्म किया था। यह मामला पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी के पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। मोहल्ले वासियों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने मोहल्ला ईदगाह के आरोपी के घर पहुंचकर उसके मकान का ताला तोड़ डाला और अंदर घुस गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने बालक को मौके पर बुलाकर भी जानकारी ली।


पीड़ित बालक की पहचान सार्वजनिक करना गलत
नहटौर। मोहल्ला ईदगाह में एक बालक के साथ कुकर्म के बाद पुलिस बाल यौन शोषण कानून को दरकिनार करते हुए उसकी पहचान गोपनीय रखने के बजाय सार्वजनिक करने से कोई परहेज नहीं कर रही है। नागरिकों का कहना है कि इससे मासूम बालक के जीवन पर बुरा असर पड़ेगा। जबकि ऐसे में उसे न्याय दिलाने के साथ-साथ उसकी पहचान को भी गोपनीय रखना चाहिए। पुलिस जब आरोपी के घर पर पहुंची तो आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने पीड़ित बालक को उसके घर पर बुला लिया और घर के बाहर उसके बयान तक लिए। इससे लोगों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed