फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ‘मैं खो बैराज के पुल के नीचे मिलूंगी’

‘मैं खो बैराज के पुल के नीचे मिलूंगी’

Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
‘मैं खो बैराज के पुल के नीचे मिलूंगी’
‘मैं खो बैराज के पुल के नीचे मिलूंगी’
विज्ञापन

शेरकोट। घर पर सुसाइड नोट छोड़कर एक महिला लापता हो गई। पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई। विवाहिता का सुसाइड नोट पढ़ने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। हालांकि महिला का कुछ पता नहीं लगा। हालांकि पुलिस का अभियान जारी है।

मोहल्ला शेखान निवासी 36 वर्षिय महिला पत्नी पुष्पेंद्र सुसाइड नोट छोड़कर घर से लापता हो गई। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा था मुझे कहीं मत ढूंढना, मैं खो बैराज पुल के नीचे पानी में मिलूंगी। विवाहिता का सुसाइड नोट मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार महिला की तलाश में जुट गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर महिला की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने आनन फानन में गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान चलाया। इस बीच गोताखोरों को खो नदी में उतारा गया। नदी में पानी का तेज बहाव होने की वजह से गोताखोर की घंटों मशक्कत के बाद भी विवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा पाए। पति को पत्नी का लिखा सुसाइड नोट कमरे से मिला। जानकारी के अनुसार महिला की किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी। तब से ही वह पति से नाराज चल रही थी। उधर, थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है कि लापता महिला के पति की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। गोताखोरों को महिला की तलाश में नदी में उतारा गया है। सर्च आपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed