{"_id":"5b60bc804f1c1ba03e8b4711","slug":"171533066368-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी हत्यारोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी हत्यारोपी दबोचा
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार का इनामी हत्यारोपी दबोचा
कोतवाली देहात। गांव पमड़ावली में एक सप्ताह पूर्व हुए गजेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने पांच हजार के इनामी बॉबी को पकड़कर उसका चालान कर दिया है।
क्षेत्र के गांव पमडावली निवासी गजेंद्र सिंह की 23 जुलाई को गांव के नृपेंद्र, मनोज, विपिन व बॉबी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने नृपेंद्र व मनोज को 24 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से तमंचा, दो कारतूस व खोखा बरामद किया था। हत्या में नामजद विपिन व बॉबी उर्फ अखिलेश फरार चल रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को शादीपुर-किरतपुर मार्ग पर स्थिति गांव कुम्हेडा के पास नहर की पुलिया से बॉबी को दबोच लिया। एसपी ने बॉबी पर पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था।