फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   17 attackers punished

17 हमलावरों को सजा

Sat, 21 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र सिंह यादव ने थाना नहटौर के ग्राम दरबारपुर में दो  पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 17 हमलावरों को दो-दो वर्ष के कारावास व दस-दस हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।ग्राम दरबारपुर में वीरेंद्र व सोमपाल के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद  चल रहा था। 28 सितंबर 2010 की रात साढ़े आठ बजे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इसमे एक दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई थीं। वीरेंद्र सिंह की ओर से सोमपाल, राजवीर, रामपाल, पूरन, आसे, बब्लू, प्रीतम, जगदीश, रामकुमार व भूपेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट  दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अदालत ने दसों आरोपियों को मारपीट व बलवे का दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। दूसरे पक्ष की ओर से पूरन सिंह ने गांव के ही विनोद, धर्मपाल, वीरेंद्र, विशेंद्र, मुकंदी, रामौतार, देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अदालत ने  सातों आरोपियों को मारपीट व बलवे का दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता बुलंद अख्तर ने इस मामले की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed