फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने लूटे गए ट्रेक्टर के साथ तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोचा

पुलिस ने लूटे गए ट्रेक्टर के साथ तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोचा

Sat, 10 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लूटे गए ट्रेक्टर के साथ तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोचा
ग्रामीण की हत्या करके ट्रैक्टर लूट ले गए थे बदमाश
विज्ञापन

फोटो 28,29
बिजनौर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को किरतपुर क्षेत्र में चार दिन पहले किसान की हत्या के बाद लूटे गए ट्रैक्टर के साथ दबोचा है। बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल के अलावा तमंचा और चाकू भी मिला है।

एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक 5 जून की रात किरतपुर थाने के गांव महेशपुर खेड़ी में बदमाशों ने 82 साल के किसान भरतू की हत्या करके उसका ट्रैक्टर लूट लिया था। किरतपुर पुलिस के साथ स्वाट, सर्विलांस टीम को इस केस के खुलासे में लगाया गया था। टीम ने शनिवार को किरतपुर क्षेत्र में आलोपुर वाली नहर के पुल से मुठभेड़ के दौरान मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी सतेंद्र उर्फ छोटू, मनेंद्र उर्फ मोनू गुर्जर व बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाखरपुर निवासी राजन उर्फ कालू को लूटे गए ट्रैक्टर समेत दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि राजन उर्फ कालू के मामा गांव महेशपुर खेड़ी में भरतू के घर के सामन रहते हैं। राजन वहां आता-जाता था। राजन ने भरतू के घर पर नया महेंद्रा ट्रैक्टर देखा। राजन ने ट्रैर्क्टर के बारे में मनेंद्र उर्फ मोनू गुर्जर व अपने बहनोई सतेंद्र उर्फ छोटू को बताया। 15 दिन गांव दरियापुर में तीनों ने ट्रैक्टर लूटने की योजना बनाई। गांव महेशपुर खेड़ी आकर ट्रैक्टर लूटने के लिए रैकी की। तीनों बाइक से पांच जून की रात बिजनौर आ गए। गांव महेशपुर खेड़ी के मंदिर में बाइक खड़ी कर दी। रात में तीनों दीवार फांदकर भरतू के घर में घेर में घुस गए। भरतू चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। बदमाशों ने भरतू को उठाकर उससे ट्रैक्टर की चाबी मांगी। भरतू ने शोर मचाया तो राजन ने भरतू का मुंह पर हाथ रखकर बंद कर दिया और गला घोंटकर हत्या कर दी। सतेंद्र ट्रैक्टर लेकर चल दिया। राजन ट्रैक्टर के पीछे बैठ गया। ट्रैक्टर गंगा खादर में सुनसान स्थान पर खड़ा कर दिया। शनिवार को ट्रैक्टर बेचने के लिए मोनू गुर्जर के मौसरे भाई मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी सोनू पुत्र बलवीर के बुलाने पर जा रहे थे। तब पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गांव बहादरपुर के सोनू की तलाश में भी पुलिस लगी है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया राजन उर्फ कालू बिजनौर क्षेत्र में हुई विजयपाल की हत्या में भी जेल जा चुका है। एसपी ने केस का खुलासा करने वाली टीम में शामिल सर्विलांस टीम के प्रभारी जसवीर सिंह, स्वाट टीम के प्रभारी वीरेंद्र सिंह, सिपाही कमल गोसाई, अरविंद कुमार, खालिद, अरविंद पंवार, मनमोहन, किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुनीषचंद्र शर्मा, दरोगा विनोद कुमार, समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed