फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

दो नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
दो नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर। कोतवाली देहात में झोलाछाप के ऑपरेशन के हुई प्रसव पीड़िता की मौत के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। इसके बाद क्वेक्स के नोडल अधिकारी की ओर से इस मामले में आरोपी शान नर्सिंग होम के संचालक डा. शान और अवैध रूप से नर्सिंग होम चलाने के मामले में अलका नर्सिंग होम संचालक डा. विशाल चौधरी के खिलाफ कोतवाली देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्वेक्स के नोडल अधिकारी डा. रोहताश कुमार के अनुसार उन्होंने कोतवाली देहात में बिजनौर रोड स्थित अलका नर्सिंग होम तथा शान नर्सिंग होम पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों नर्सिंग होम में ऑपरेशन थियेटर में उपकरण के अलावा प्रचुर मात्रा में एलोपैथी औषधियों का भंडारण मिला। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम पर किसी भी मरीज के इलाज से संबंधित पंजीकरण और नर्सिंग होम चलाने संबंधी कोई भी अभिलेख नहीं मिला। वहां पर बायोवेस्ट, अग्निशमन आदि प्रमाण पत्र डा. शान द्वारा नहीं दिखाए गए। इसके बावजूद शान नर्सिंग होम पर एक प्रसूता मिली। उसका बड़े ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। नोडल अधिकारी के मुताबिक डा. शान ने बताया कि चिकित्सकीय एवं ऑपरेशन आदि कार्य एमबीबीएस डा. दीपक कुमार करते हैं। इस डा. शान को नोटिस दिया गया। निर्धारित तिथि के बाद भी डा. शान ने कोई प्रमाण मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आकर नहीं दिखाया। अलका नर्सिंग होम के स्वामी डा. विशाल चौधरी ने भी अपने नर्सिंग होम चलाने संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए। डा. रोहताश कुमार के अनुसार दोनों नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed