फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मैक्स की चपेट में आकर महिला की मौत

मैक्स की चपेट में आकर महिला की मौत

Fri, 24 May 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
मैक्स की चपेट में आकर महिला की मौत
सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव शरीफपुर की पुलिया के निकट एक बाइक व खरबूजे से लदी मैक्स की चपेट में आकर बाइक सवार एक महिला की ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर फरार होने का प्रयास कर रहे वाहन चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के देवर की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजवाया गया ।

जनपद रामपुर के थाना शाहाबाद के गांव गुजरैला निवासी कैलाश पंजाब में मजदूरी करता है। वह करीब दस दिन पूर्व अपने साड़ू के गांव किरतिया निवासी की पुत्री की शादी में आया हुआ था। शादी के बाद वह जनपद अमरोहा निवासी अपने साले ब्रजराज के यहां आ गया। मृतका के देवर ऋषिपाल के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे कैलाश सिंह अपनी बाइक से अपनी पत्नी सुशीला देवी (40) पुत्री पूजा के साथ पंजाब जा रहा था, जबकि महिला का मौसेरा देवर सुरजीत सिंह भी अपनी पत्नी के साथ दूसरी बाइक से पंजाब जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव शरीफपुर की पुलिया के निकट बिजनौर से नूरपुर की ओर जा रही खरबूजों से लदी मैक्स पिकअप व बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें बाइक सवार कैलाश सिंह, उसकी पत्नी सुशीला देवी व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे वाहन चालक को दूसरी बाइक पर आ रहे उसके रिश्तेदारों ने ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया। फोन पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के देवर ऋषिपाल की तहरीर पर आरोपी चालक गांव भूड़ा थाना स्योहारा निवासी विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पैजनियां चौकी प्रभारी राजकुमार नैन ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed