फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Risk of Dengue... 10 to 15 tests being conducted daily.

Banda News: डेंगू का खतरा...रोज हो रहीं 10 से 15 जांचें

Sat, 05 Sep 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Risk of Dengue... 10 to 15 tests being conducted daily.
फोटो-13- पैथोलॉजी में जांच के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन




-अब तक एक भी डेंगू पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बारिश के मौसम में डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए डॉक्टर रोज संभावित डेंगू मरीजों की जांच करा रहे हैं। हालांकि अब तक जिले में एक भी डेंगू पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।


जिला अस्पताल में रोजाना बुखार के मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर संभावित मरीजों को डेंगू जांच लिख रहे हैं। पैथोलॉजी आंकड़ों के अनुसार हर दिन 10 से 15 मरीजों की जांच की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि कई मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। इसी वजह से डेंगू की जांच लिखी जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि डेंगू है या नहीं। डॉक्टरों का प्रयास है कि संभावित मामलों की समय पर पहचान हो सके। उधर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जिला अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि जनपद में डेंगू का प्रसार न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed