{"_id":"5c00302cbdec2241d2001a50","slug":"151543516204-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार बंद बदमाशों ने एक ही रात में तीन घरों में डाका डाला, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार बंद बदमाशों ने एक ही रात में तीन घरों में डाका डाला, दहशत
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
गांव सुआवाला में तीन घरों में डकैती
अफजलगढ़। गांव सुआवाला में बुधवार रात सात बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीन घरों के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 15 हजार रुपये सहित लगभग चार लाख के जेवर व अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने को कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
गांव निवासी वसीम अहमद पुत्र मोहम्मद असलम ने बताया कि बुधवार की रात वह परिजनों के साथ बरामदे में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब एक बजे सात बदमाश मेन गेट की दीवार कूदकर घर के अंदर दाखिल हो गए। तमंचे से आतंकित कर परिवार के सदस्यों को एक कमरे में ले गए और अलमारी की चाबी मांगी। चाबी न देने पर मारपीट की। अलमारी का ताला तोड़कर एक हजार रुपये समेत साढ़े तीन तोले सोने और 800 ग्राम चांदी के जेवर लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने इसी मोहल्ले के इकरार अहमद पुत्र शमीम अहमद के घर में घुस गए और 2500 रुपये समेत एक गले का हार, एक जोड़ी पायल झुमकी लूट ली। उसके भाई सरफराज की पत्नी सलीम जहां को जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने उसके पैरों से बिछुए तक उतरवा लिए। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवर सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट कर ले गए।
यहां से बदमाश शमशीदा खातून पत्नी स्व. अतीक अहमद के घर में घुसे और संदूक में रखे 10 हजार की नकदी व एक मोबाइल व हजारों की कीमत के गहने लूट कर ले गए। बदमाशों ने मायके आई हुई शमशीदा की बेटी फिरदोस से भी लूटपाट की । इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
डकै ती के बाद ग्रामीणों में दहशत मच गई । सूचना पर दरोगा हरदयाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली । साथ ही बदमाशों को पकड़ने को कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने तहरीर देकर घटना के खुलासा की मांग की है।