{"_id":"5b81aab342c79246344b2c36","slug":"151535224499-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के टॉयलेट में फंदे में लटका एक व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के टॉयलेट में फंदे में लटका एक व्यक्ति का शव
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के टायलेट में फंदे पर लटका मिला यात्री
स्योहारा(बिजनौर)। ट्रेन के टायलेट में फंदे में लटका एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे स्टेशन का मीमो मिलने के बाद जीआरपी स्टाफ ने किसी तरह टायलेट की अंदर लगी कुंडी खोली। इसके बाद ही शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक की आयु करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। अब तक शिनाख्त नहीं हुई है।
शनिवार की सुबह मुरादाबाद यार्ड में लाइनों पर पानी भरा होने के कारण स्योहारा स्टेशन पर ट्रैक खाली न होने जम्मूतवी-स्यालदाह एक्सप्रेस को चकराजमल रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। किसी यात्री ने ट्रेन के इंजन से पीछे तीसरे साधारण डिब्बे की एक टायलेट में गमछे के सहारे लटका किसी यात्री का शव देखा। इसकी जानकारी उसने स्टेशन मास्टर को दी। तब तक ट्रेन चकराजमल से चल चुकी थी। चकराजमल स्टेशन सेे यह जानकारी स्योहारा स्टेशन को दी। स्यालदाह एक्सप्रेस के स्योहारा स्टेशन पर आने पर जीआरपी के एसआई विश्वजीत सिंह ने बताया कि टायलेट की चटकनी अंदर से बंद थी। खिड़की में से पानी के पाइप पर गमछे का फंदा गले में पड़ा एक आदमी का शव दिखाई दे रहा था। डंडा लगाकर किसी प्रकार खिड़की में से टॉयलेट के दरवाजे की चटकनी खोली गई। उसके बाद शव को बाहर निकाला गया। व्यक्ति के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके, न ही उसके पास से कोई सामान ही मिला है, न ही उसका कोई साथी ही मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया । ट्रेन के टायलेट में शव मिलने की जानकारी पर डिब्बे में हड़कंप मच गया। डिब्बे में बैठे कुछ लोगों ने बताया कि यह साधारण डिब्बे में था, व्यक्ति सहारनपुर के बाद से कुछ बेचैन था। शायद ये पंजाब से अपने घर वापस जा रहा था। उसके पास जो कमाई हुई रकम थी वो किसी ने उड़ा दी थी। शायद अपनी कड़ी मेहनत की कमाई के चोरी हो जाने से उसे बेहद सदमा लगा था। सदमे के कारण उसने अपने आपको टायलेट में बंद कर अंदर से चटकनी लगाकर फंदे में झूल कर आत्महत्या कर ली होगी।