फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धनौरामंडी के युवक की नजीबाबाद में की गई थी हत्या, शव की पहचान

धनौरामंडी के युवक की नजीबाबाद में की गई थी हत्या, शव की पहचान

Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
धनौरामंडी के युवक की नजीबाबाद में की गई थी हत्या, शव की पहचान
नजीबाबाद (बिजनौर)।
विज्ञापन

साहनपुर की ईदगाह पर मिला शव धनौरामंडी निवासी सुनील कुमार का था। सुनील के परिजनों ने नजीबाबाद थाने पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। वह हरिद्वार में रोप-वे ट्राली का चालक था। उसकी हत्या क्यों और कैसे हुई? इस गुत्थी को अब पुलिस को सुलझाना है। उधर, किरतपुर क्षेत्र में मिले युवती के शव की अभी भी पहचान नहीं हो सकी है।
नगर पंचायत साहनपुर की ईदगाह पर 26 अगस्त को एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसके चेहरे और गले पर धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या की गई थी। नजीबाबाद पुलिस ने शव को तीन दिन तक जिला मोर्चरी में रखा था। पहचान न होने पर डीएनए सैंपल लेने और पोस्टमार्टम के बाद उसका बिजनौर में बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया था। पहचान न होने पर नजीबाबाद पुलिस ने समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराया। बृहस्पतिवार को नजीबाबाद थाने पहुंचे संजीव कुमार ने मृतक की पहचान अपने भाई सुनील निवासी गांव पप्सरीखादर धनौरामंडी, अमरोहा के रूप में की। बताया कि सुनील हरिद्वार में रोप-वे ट्राली पर चालक था। उसका विवाह बिहार की एक युवती से हुआ था। सुनील गांव पप्सरीखादर धनौरामंडी (अमरोहा) में जून 2017 में आया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि सुनील के परिजन विस्तृत जानकारी के लिए हरिद्वार रवाना हो गए है। आशंका जताई है कि उनके किसी नजदीकी संबंधी ने सुनील की हत्या की है। जिस दिन सुनील का शव साहनपुर ईदगाह से मिला था, उसी दिन 20 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव किरतपुर के कोतवाली सीमा के निकट नहर क्षेत्र से बरामद हुआ था। युवती की अभी पहचान होना बाकी है।
विज्ञापन

सीओ महेश कुमार ने बताया कि सुनील के परिजनों के हरिद्वार से वापस आने की प्रतीक्षा है। उनसे जानकारी लेने के बाद जल्द से जल्द हत्या का खुलासा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed