फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद में मूर्ति खंडित

आंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद में मूर्ति खंडित

Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद में मूर्ति खंडित
आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर गरमाया विवाद
विज्ञापन

स्योहारा(बिजनौर)। गांव सद्दोबरखा में शुक्रवार को कुएं पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर शुरू हुई प्रक्रिया का विवाद शनिवार को और बढ़ गया। दो संप्रदाय में चल रहे इस विवाद में पुलिस के समझाने पर हटाई जा रही आंबेडकर की स्थापित प्रतिमा का हाथ खंडित हो गया। इसे लेकर दलित समाज के लोग भड़क गए। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। ऐहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
गांव सद्दोबरखा में पहले तीन कुएं थे। ग्रामीणों के अनुसार इनमें से एक कुआं मुस्लिम आबादी में था। इसे मुस्लिम समाज ने पाट दिया था। दूसरा कुआं सवर्ण आबादी में था। इसे भी पाट लिया गया। तीसरा कुआं दलित आबादी के पास में स्थित है। इसे ग्राम प्रधान लईक अहमद अंसारी ने एक सप्ताह पूर्व पाट दिया था। दलित समाज के लोग इस पर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराना चाहते थे। शुक्रवार की रात दलित समाज के लोगों ने कुएं के पास प्रतिमा रखने के लिए चबूतरा बनवाया। आरोप है कि ग्राम प्रधान के भाई आरिफ ने अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर चबूतरे को लात मार कर तोड़ दिया। इसे लेकर दलित समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को दलित समाज के लोगों ने चबूतरे को ठीक कर उस पर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करा दी। इस पर मुस्लिम समाज के लोगों के एतराज किया। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने दलित समाज के लोगों को इस बात के लिए राजी कर लिया कि एसडीएम से स्वीकृति लेकर ही प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके बाद वहां से स्थापित प्रतिमा को हटवा दिया गया। इस दौरान प्रतिमा का एक हाथ खंडित हो गया। इसे लेकर दलित समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। दलित समाज के मोनू, सतीश, दलवीर, जयवीर, लवली, नीटू, अमित, बिजेंद्र, जगपाल सिंह, दिले, सुखदेव का कहना है कि जब गांव के तीन कुओं में एक पर सवर्ण समाज, एक पर मुस्लिम बिरादरी के लोगों का कब्जा है तो दलित बस्ती के कुएं पर समाज का हक होना चाहिए। आरोप है कि ग्राम प्रधान इस पर भी कब्जा करना चाहता है। इस कुएं पर बने चबूतरे पर दलित समाज के लोग पहले से ही पूजा करते आ रहे हैं। अब अगर इस कुएं के किनारे पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाना चाहते है तो इस पर एतराज गलत है। दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान लईक अहमद, आरिफ, आमिर, राहत अली, मुस्तकीम, वसीम अंसारी, सलीम अंसारी, नदीम लतीफ का कहना है कि दलित समाज के लोग कुएं पर प्रतिमा लगा कर नई प्रथा शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि फिलहाल प्रतिमा हटवा दी गई है। अब गांव में किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed