{"_id":"5ccb3eaebdec22078c36df4a","slug":"131556823726-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक खड़ी करने पर दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक खड़ी करने पर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक खड़ी करने पर दो पक्षों में संघर्ष
हल्दौर। गांव खासपुरा में बाइक खड़ी करने को लेकर सिख समुदाय और पाल समाज के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। लिया।
गांव खासपुरा में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे सिख समुदाय की आई एक बारात की चढ़त की तैयारियां चल रही थीं। सिख समुदाय के कुछ लोग बड़ा शिव मंदिर के पास खड़े थे। ग्रामीणों के अनुसार जीतू पाल का सिख समुदाय के लोगों से रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। जीतू ने बताया कि लोगों के चंगुल से छूटकर वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद कुछ सिख समुदाय के लोगों ने जीतू के घर में घुसकर उसके परिजनों पर तलवारों और लाठी डंडों से हमला बोल दिया और पथराव किया।
इस विवाद में नरेश, जीतू, जौनी, शीशपाल, अमित, मुन्नू समेत छह लोग लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को हल्दौर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जीतू और नरेश को बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी मनजीत को हिरासत में लिया है। अमित पाल की ओर से महिपाल सिंह, सरदार मंजीत सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपी मंजीत को पकड़कर उसका चालान किया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।