{"_id":"5b1821b84f1c1bda6e8b6a24","slug":"121528308152-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगाई
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने वाली युवती ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवती की मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मचा है। मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गांव फखनपुर निवासी जुल्फिकार की 17 वर्षीय पुत्री गुलनाज को परिजनों ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे क्षुब्ध गुलनाज ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। परिजन उसे तुरंत ही सीएचसी लाए थे, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया था। हालत में सुधार ना होने पर बिजनौर से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां बुधवार की दोपहर गुलनाज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विवाहिता ने जहर खाया
स्योहारा।। गांव चकनपुरी टांडा के राहुल की पत्नी पूजा ने किसी बात से नाराज होकर बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाया गया है। राहुल का पूजा से विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था।
विज्ञापन
विवाहिता ने जहर खाया
स्योहारा।। गांव चकनपुरी टांडा के राहुल की पत्नी पूजा ने किसी बात से नाराज होकर बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाया गया है। राहुल का पूजा से विवाह एक वर्ष पूर्व ही हुआ था।
विज्ञापन