{"_id":"5a8485fa4f1c1bef7b8b74e6","slug":"121518634490-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से खुश न होने पर रचा षड्यंत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से खुश न होने पर रचा षड्यंत्र
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर।
परिजनों ने एक युवक का उसकी मर्जी के खिलाफ विवाह तय कर दिया। इससे क्षुब्ध युवक ने अपने अपहरण का षड्यंत्र रच दिया। युवक के परिजनों ने युवती पक्ष पर कन्या पक्ष पर युवक के अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने जंगल में छिपे युवक को ढूंढ निकाला।
गांव मसनपुर बसेड़ा निवासी एक युवक की शादी परिजनों ने गांव सैदपुरी में तय की थी। कुछ दिन पहले युवक का लग्न भी हो गया था। कन्या पक्ष ने तमाम सामान के साथ एक लाख से अधिक नगदी दहेज में दी थी। मगर युवक इस शादी से खुश नहीं था। परिजनों ने षड्यंत्र रचकर युवक को घर से भेज दिया और युवती पक्ष पर युवक के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जांच की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने युवक को जंगल से ढूंढ निकाला। दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने थाने में दोनों पक्षों की वार्ता कराई। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने समझौता वार्ता की पुष्टि की है। कुछ दिन बाद ही युवक-युवती की शादी होनी है।