{"_id":"593c403a4f1c1bdc488b45a1","slug":"11497120826-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का हरेवली पुलिस चौकी पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी के आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का हरेवली पुलिस चौकी पर हंगामा
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का हरेवली पुलिस चौकी पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
हरेवली (बिजनौर)। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव परमावाला के ग्रामीणों ने शनिवार को हरेवली पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब उन्होंने ठगी के आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है तो पुलिस आरोपी के खिलाफ क्यों नहीं कार्रवाई कर रही है।
गांव के ओमप्रकाश सिंह, गोपाल सिंह, वीर सिंह, सुरेश कुमार, महीपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, हुकुम सिंह आदि ने बताया कि आरोपी धामपुर थाने के गांव जैतरा का निवासी है। वह पिछले कई महीने से उनके क्षेत्र में आ रहा है तो लोगों को सस्ते में पांच -पांच लाख का लोन दिलाने के नाम पर वसूली कर रहा है। जब वह कई महीने बीतने केे बाद भी किसी को लोन नहीं दिला सका तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने किसी तरह से आरोपी को और लोगों को लोन दिलाने के नाम बात करने को गांव में बुलाया और पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया। आरोप है कि आरोपी को पकड़ने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच सही पाए गए तो कार्रवाई होगी। गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी से उन्हें उनकी दी रकम वापस करा दें। नहीं तो वे एसपी से शिकायत करेंगे। उधर, आरोपी ने बताया कि लोगों को लोन दिलाने के नाम पर बड़ा गैँग है। वह तो केवल उन लोगों के कहने से संबंधित ग्रामीणों के पास बताई रकम को लेकर उन्हें देता है। पुलिस ने अन्य आरोपियों के नामों को डायरी में नोट कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है। एसओ राकेश कुमार का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपों के सही पाने पर कार्रवाई होगी।