फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack inside the house for failing to pay 2 lakh extortion money.

Meerut News: दो लाख की रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर हमला

Thu, 24 Sep 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Attack inside the house for failing to pay 2 lakh extortion money.
पीड़ित की तहरीर पर आठ नामजद समेत 15 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। पाबली खास गांव में दो लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर हमलावरों ने 18 सितंबर की रात घर में घुसकर उमेश कुमार के परिवार पर हमला करने का आरोप है। हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सुमित, पंकज पाल, अमित, जबर सिंह, अरुण उर्फ जिम्मी, कृष्णपाल, सुरेंद्र, बिल्लू व सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पाबली खास निवासी उमेश कुमार ने बुधवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 16 सितंबर को वह अपने घर वापस आ रहा था। आरोप है कि इसी बीच आरोपी सुमित व अरुण ने रास्ते में उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने उससे दो लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने पैसे देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

उमेश के अनुसार, 18 सितंबर की रात करीब 10:40 बजे वह परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी उसके घर में जबरन घुस आए थे। आरोपियों ने पीड़ित के परिवार पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमलावरों ने पीड़ित की मां राजवीरी देवी के साथ मारपीट की थी। परिवार के अन्य सदस्यों को भी धक्का देकर पीटा और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed