{"_id":"6ab554c1d3f3b41aa802052a","slug":"swindled-out-of-one-lakh-rupees-on-the-pretext-of-sending-abroad-handed-a-fake-visa-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161761-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे, फर्जी वीजा थमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे, फर्जी वीजा थमाया
Thu, 24 Sep 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये लेने और फर्जी वीजा देने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने धारनियां निवासी नरसी राम की शिकायत पर अमृतसर निवासी अमनदीप, मुक्तसर निवासी माही और जसप्रीत कौर के खिलाफ 23 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में नरसी राम ने बताया कि उसकी जान-पहचान जसप्रीत कौर से थी। वह उसके साथ एक कंपनी में काम करती थी। जसप्रीत ने उसे बताया कि उसकी बहन के देवर का विदेश भेजने का काम है और वह उसे साइप्रस भेज सकती है। इसके लिए करीब छह लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार वह आरोपियों के संपर्क में आया। आरोप है कि उससे पहले एक लाख रुपये लिए गए और इसके बाद उसे वीजा दिया गया। वीजा की सत्यता पर संदेह होने पर उसने जांच करवाई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद आरोपियों ने उससे बाकी रकम भी मांगी।
विज्ञापन
नरसी राम ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे डराने-धमकाने लगे। उन्होंने बकाया राशि नहीं देने पर जान-माल के नुकसान की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -
बुजुर्ग के बैंक खाते से निकाले 1.28 लाख रुपये
फतेहाबाद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 1.28 लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपी संदीप कुमार उर्फ दीपू निवासी अहरवां, तहसील रतिया, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि वार्ड 19, रतिया चुंगी, निवासी तरसेमचंद ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी थी कि जून माह में उपचार के दौरान उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से दो अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से 28 हजार और एक लाख की रुपये धोखाधड़ी से ट्रांसफर कर ली गई थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद साइबर थाना क्राइम में 10 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।