{"_id":"6ab54f49b05014ebb202633d","slug":"youth-from-tp-nagar-swindled-out-of-1668-lakh-meerut-news-c-72-1-mct1010-159982-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टीपी नगर के युवक से ठगे 16.68 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टीपी नगर के युवक से ठगे 16.68 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर निवासी एक युवक से साइबर ठगों ने 16.68 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के न्यू मुल्तानगर निवासी जैनब शर्मा ने बताया कि संगम वैवाहिक साइट के माध्यम से उसका परिचय अदिति नाम की महिला से हुआ। टेलीग्राम के माध्यम से कुछ दिन बात होने लगी। इसके बाद महिला ने उसे अमेरिका में ड्रॉपशिपिंग करने को कहा। ई-सेलर शाप वेबसाइट सेलर स्टोर बनाने था ऑर्डर कैसे पूरे करते हैं, इसकी जानकारी दी। उसकी सलाह पर जैनब ने काम शुरू किया। शुरुआत में उसे 3006 व 960 रुपये लाभ के मिले। इससे वह झांसे में आ गया और बड़े ऑर्डर दिए जाने लगे। उसके खाते में 4,80, 416 रुपये दर्शाने पर जब उसने रुपये निकालने का प्रयास किया तो उसे विड्रॉल प्रक्रिया अपनाने को कहा गया।
इस प्रक्रिया में उसे गलती करना बताकर पहले 1,75,338 रुपये व फिर 99416 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद भी रुपया खाते में ट्रांसफर नहीं हुआ तो उससे 47 ट्रांजेक्शन के माध्यम से 16,68,460 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद भी रुपया उनके खाते में नहीं आया। साइबर ठगों ने उससे 1,87,371 रुपये और जमा कराने को कहा। इस पर उसे साइबर ठगी की जानकारी हुई। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। साइबर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।