{"_id":"5ab29f414f1c1b094a8b6805","slug":"111521655617-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों चोरी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों चोरी की
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ (बिजनौर)। विवाह समारोह में शामिल होने गए परिवार की अनुपस्थिति चोर घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
उधोवाला निवासी रतन पुत्र घसीटा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार को परिजनों सहित एक विवाह समारोह में शामिल होने भायपुर ( मुरादाबाद) गया था। सोमवार देर शाम आकर वो सब खाना खाकर सो गए। मंगलवार को दंपति खेत पर काम करने के लिए चले गए। शाम को जब उसने टीवी चलाने के लिए कमरे का ताला खोलना चाहा तो पता लगा की दरवाजे में टूटा ताला लटका था। ताला टूटे देख परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने कमरा देख तो पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। चोर अलमारी और संदूक खंगाल कर तीन तोले सोना, आधा किलो चांदी और पांच हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है। उधर, कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।