{"_id":"5a5118ec4f1c1bcf6d8b8320","slug":"111515264236-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोचा
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा
बिजनौर । पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को चोरी की चार बाइकों के साथ दबोचा है। बदमाशों लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। उनके पास से दो तमंचे और चाकू भी बरामद हुई है। पकड़ा गया एक बदमाश पहले भी लूट में जेल जा चुका है।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी देेेेवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक दरोगा जगत सिंह को सूचना मिली कि बाइक सवार कुछ बदमाश मंडावर रोड पर लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। मुस्तफाबाद गांव के रास्ते में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस पर तमंचों से गोली चला दी। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में गांव हमीदपुर निवासी शमशेर व मोहसिन दोनों भाई व गांव का शहजाद शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे, व चाकू बरामद किया है। बदमाशों के पास से मौके से मिली बाइक के अलावा उनकी निशानदेही पर दो बाइक और बरामद की है। बरामद सभी बाइक चोरी की हैं। पकड़ा गया गैंग लूट के साथ बाइक चोरी भी कर रहा था। बाइक कहां से चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक गैंग आसपास के जिलों में भी सक्रिय था। पकड़ा गया बदमाश शमशेर लूट में पहले भी जेल जा चुका है।