{"_id":"5cb1fcadbdec22140012e6d5","slug":"101555168429-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सेल्समैन से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सेल्समैन से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सेल्समैन से सामूहिक दुष्कर्म
रेहड़ (बिजनौर)। पेस्टीसाइड कंपनी में कार्यरत एक महिला सेल्समैन के साथ कंपनी के ही एक सेल्समैन सहित दो अज्ञात लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी, महिला को बदहवास हालत में ही जंगल में छोड़ भागे। होश होने पर महिला ने डायल 100 की मदद ली। पीड़िता ने थाने पहुंचकर एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पहले उसका परिचय अफजलगढ़ थाने के गांव मानियावाला निवासी एक युवक से हुआ था। उस युवक ने उसे एक पेस्टीसाइड कंपनी में कमीशन पर जॉब करने का ऑफर दिया था। महिला ने पति की सहमति पर पेस्टीसाइड कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान वह कंपनी के कई कार्यक्रमों में भी जाती रही। पीड़िता 15 दिन पहले अपने मायके उत्तराखंड हुई थी। शुक्रवार को कंपनी में कार्यरत सहयोगी युवक उसके घर पहुंचा। वह उसे रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गन्ने के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कराने के बहाने बाइक पर बैठा लाया। बादीगढ़ से कल्लूवाला मार्ग पर एक अन्य बाइक भी पीछे पीछे चलने लगी। जिस पर दो युवक सवार थे। कंपनी में कार्यरत सहयोगी ने पीली बांध डैम के बैराज के समीप एक गन्ने के खेत के पास अपनी बाइक रोक थी। पीछे आ रहे दो बाइक सवार युवक भी उनके पास आकर ही रुक गए। वह कुछ समझ पाती कि इतने ही तीनों युवक उसे उठाकर जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बदहवास हालत में उसे खेत में ही छोड़ जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने डायल 100 पर सूचना देकर पुलिस की मदद ली। पुलिस ने पीड़िता को थाने लेकर आई। पीड़िता ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक नामजद आरोपी रोशन निवासी मानियावाला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। महिला सेल्समैन को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, थानाध्यक्ष सनोज कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद रोशन व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरार आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।