फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मामूली बात पर परिचालक को पीटा गया

मामूली बात पर परिचालक को पीटा गया

Wed, 23 May 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर परिचालक को पीटा गया
मामूली बात पर परिचालक को पीटा
विज्ञापन

बिजनौर । रोडवेज बस मेें टिकट के विवाद में एक युवक ने अपने साथियों को बुलाकर परिचालक को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। सोमवार रात रोडवेज बस दिल्ली से बिजनौर आ रही थी। बस के परिचालक राजकुमार ने रास्ते से एक यात्री को बस में बैठा लिया। यात्री परिचालक से छोटा मवाना का टिकट मांगने लगा। राजकुमार ने यात्री से कहा कि छोटा मवाना को टिकट नहीं मिलेेगा। इस बात पर यात्री भड़क गया। परिचालक और यात्री में नोकझोंक हो गई। यात्री ने मोबाइल से कॉल करके अपने साथियों को छोटा मवाना में बुला लिया। आरोप है कि यात्री और उसके साथियों ने छोटा मवाना में परिचालक को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। अन्य यात्रियों ने परिचालक को छुड़ाया। बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड पर बस के पहुंचने पर घटना के बारे में अफसरों को बताकर पुलिस में तहरीर दी गई है। परिचालक राजकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed